आगराउत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

सीएम योगी बोले, अपराधी आज जान की भीख मांग रहे, जेल तक जाने में डर रहे

आगरा: सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर आगरा पहुंचे. सीएम योगी ने पहले शमशाबाद के एपी कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए जनसमर्थन में चौपाल लगाई और विपक्ष पर निशाना साधा. कहा कि INDI गठबंधन में वो दल मिल रहे हैं, जो कभी एक दूसरे के विरोधी रहे हैं.

INDI गठबंधन में ये दल तो मिल रहे हैं. मगर, इन दलों के दिल नहीं मिल रहे हैं. सीएम योगी ने आगरा के सुर सदन सभागार में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा कि, पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाई है. अब यूपी में हर बूथ पर 370 वोट से अधिक भाजपा के लिए डलवाने हैं.

आगरा में तीसरे चरण यानी 7 मई को वोटिंग है. 12 अप्रैल 2024 से नामांकन की शुरुआत होगी. भाजपा ने आगरा में दोनों सीटों पर मौजूदा सांसद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. सीएम योगी आगरा के शमशाबाद में विपक्ष पर जमकर बरसे. कहा कि पहले त्योहारों पर कर्फ्यू लगता था. आज शांति है.

 

आज यूपी में कांवड़ यात्रा भी निकल रही है. माफिया मुख्तार की मौत पर पहली बार परोक्ष रूप से बयान दिया. उन्होंने अपराधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि, अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचते थे. अब तो वहां भी जाने से डर रहे हैं. अपराधी कह रहे हैं बस हमारी जान बख्श दो.

सीएम ने कहा कि, आगरा ही नहीं, पूरे देश में विपक्ष को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं. आज देश को बदलते देख रहे हैं. दुनिया में भारत का सम्मान नहीं है. आज भारतवासी दुनिया में कहीं भी जाकर गर्व से बोलता है कि, मैं भारतवासी हूं. तो दुनिया पूछती है कि मोदी का भारत.

up

उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस पर आज 190 से अधिक देश जुड़ते हैं. कुंभ जैसे बड़े आयोजन यूनेस्कों की सूची में आते हैं. आज भारत के अंदर घुसपैठ नहीं हो सकती है. दुश्मन भारत की सीमा में नहीं घुस सकता है. दुश्मन को पता है कि, भारत जो प्रतिक्रिया देगा. उसकी कीमत दुश्मन की कई पीढ़ियां चुकाएगी.

सीएम योगी ने कहा कि, किसने सोचा था कि हर घर में शौचालय होगा? हर गरीब के पास घर होगा. स्मार्ट फोन काम को आसान कर देगा. हर काम स्मार्ट फोन से हो रहा. यह नए भारत की तस्वीर है. 7 सालों में यूपी में मोदी के मार्गदर्शन में विकास किया है.

सुरक्षा की बात करते हैं तो यूपी की बात करते हैं. जब देश के अंदर इतनी बड़ी आबादी के लिए बुनियादी सुविधा हर तबके तक पहुंचाने की बात होती है. तो उप्र एक लीड के रूप में देश में दिखता है.

up

सीएम योगी ने कहा कि, आज चुनाव परिवारवाद और विकासवाद के बीच है. दूसरे तुष्टिकरण वालों का है. परिवारवाद बनाम सबका साथ सबका विकास. भ्रष्टाचार बनाम अपराध और भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के खिलाफ है.

सीएम योगी ने कहा कि, आगरा में मेट्रो चली. सबसे स्पीड से आगरा में मेट्रो का काम पूरा हुआ. आगरा में एयरपोर्ट का निर्माण के बारे में किसने सोचा था. सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई हुई. सिविल टर्मिनल का निर्माण हो रहा है. स्मार्ट सिटी रैकिंग में आगरा ने स्थान बनाया. यह नया भारत है, जो केवल संकल्प ही नहीं देता, बल्कि संकल्पना भी देता है.

सीएम योगी ने कहा कि, मोदी को उप्र से 80 मनकों की माला पहनाएंगे. मैं आह्वान करने आया हूं. प्रबुद्ध जनों के बीच हूं. क्योंकि आप समाज का नेतृत्व करते हैं. अलग-अलग क्षेत्रों को लीड करते हैं. अपील करने आए हैं कि नेतृत्व वर्ग अपने दायित्वों का निर्वाहन करना जानता है.

up

इसी गुण को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के प्रत्याशी को आशीर्वाद दें. अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर बेहरतीन वातावरण देने के लिए कार्य करें. विकसित भारत का मतलब तब साकार होगा. जब विकसि उप्र होगा, उप्र तब विकसित होगा. जब आगरा विकसित होगा. एसपी बघेल का जीतना उप्र के विकास के लिए जरूरी है. यह जीत मोदी जी की जीत होगी.

सीएम योगी ने कहा कि आगरा से एसपी बघेल को जिताएं. अपने संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा समय देने वाले सांसदों में से एक एसपी सिंह बघेल हैं. हम दोनों साथ-साथ सांसद बने थे. ट्रेन से सफर करते हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान यह उम्मीद करना कि प्रत्याशी सबके घर पहुंचे. यह कठिन है. इसलिए खुद ही एसपी सिंह बघेल बनें. हर इंसान को मतदान स्थल तक पहुंचाएं.

up

सीएम योगी ने प्रबुद्धजन से अपील की कि तब तक गर्मी बढ़ जाएगी. गर्मी की परवाह करे बिना इतने लोगों से वोट दिलाना है. जितना पिछले चुनाव में हर बूथ पर मिला था. उसमें 370 और जोड़ें. कहा कि आज मोदी की गारंटी दी जा रही है. आज किसानों को सम्मान निधि मिलती है.

परिवारों को सिर छिपाने के लिए घर मिलता है, हर घर को शौचालय मिलता है. पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है. यही है मोदी की गांरटी, जहां शत फीसदी की गारंटी ली जाती है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button