यूपी में ट्रैफिक नियम तोड़े तो भारी सजा

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नए आदेश के तहत यदि कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस को 3 महीने के लिए रद्द किया जा सकता है। इस कदम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और बढ़ती दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना है। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
परिवहन विभाग के इस फैसले के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। खासतौर पर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। विभाग का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।f
अधिकारियों के अनुसार, बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस तुरंत निलंबित किया जाएगा। इसके साथ ही चालान की राशि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से वसूली जाएगी। ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि नियमों को सख्ती से लागू किया जा सके।
परिवहन विभाग का मानना है कि इस फैसले से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे समय पर अपने दस्तावेज पूरे रखें और वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें, ताकि जुर्माने और लाइसेंस रद्द जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।



