उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

लखनऊ में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले- 2027 तक हर गांव-घर तक पहुंचेगा नल कनेक्शन

लखनऊ : गांव के हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंसियों को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सम्मानित किया. जल जीवन मिशन द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आह्वान किया कि आप सबको गांव के हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाना है. जिससे 2027 के विधानसभा चुनावों में जल जीवन मिशन के बदौलत हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के नेतृत्व में चुनाव लड़ सकें. 2027 में तक प्रदेश का एक भी गांव या घर बिना नल कनेक्शन के न रहे. गांव के लोग नल कनेक्शन पहुंचने पर एकतरफा मुहर लगाकर दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का काम करें. ये मेरा सपना है और इस सपने को आप सभी को पूरा करना है.

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 2022 में जब उन्हें विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई तो उत्तर प्रदेश रैंकिंग निचले स्तर पर था. मगर अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता के चलते उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बन गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नल कनेक्शन देने में टॉप स्थान पर है.

जल्द ही प्राप्त करेंगे 100 प्रतिशत का लक्ष्य: जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की पूरी टीम ने एक परिवार की तरह काम करते हुए प्रदेश के 2 करोड़ 26 लाख से अधिक घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाया है. अब तक 86 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन दिया जा चुका है. कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी आता था. अब हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाकर पानी की सप्लाई हो रही है. जिससे स्थानीय लोगों के जीवन में सुधार हुआ है.

यूपी ने सबसे कम लागत में घर-घर तक पहुंचाया नल कनेक्शन: कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने जल जीवन मिशन में यूपी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सबसे अधिक कनेक्शन देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे कम लागत पर घर-घर नल कनेक्शन पहुंचाने वाला राज्य है. इतना ही नहीं, प्रदेश की 80 प्रतिशत से अधिक परियोजनाएं सोलर पर आधारित है. ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के एमडी डॉ. राजशेखर ने कहा कि कनेक्शन देने के साथ-साथ परियोजनाओं को सोलर आधारित करने से हर साल बिजली बिल में करोड़ों रूपये की बचत होगी.

जल जीवन मिशन से सभी विभागों को लेनी चाहिए प्रेरणा: कार्यक्रम के दौरान राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कहा कि ये पहला सरकारी विभाग है, जो अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर रहा है. दूसरे विभागों को भी इस कदम से प्रेरणा लेनी चाहिए और अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए ऐसे कार्य करने चाहिए.

75 अधिकारियों को किया गया सम्मानित :कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 74 अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्हें पानी की टंकी का मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया.

पुरस्कार पाने वालों ने बताया अपना अनुभव : पुरस्कार पाने वाले कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना अनुभव भी साझा किए. पुरस्कार पाने वाली कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने कहा कि हम दूसरे राज्यों में भी काम करते हैं, मगर यूपी में जो सुरक्षा का माहौल है, वो कहीं नहीं है. यहां सरकारी मशीनरी और प्राइवेट मशीनरी मिलकर एक परिवार की तरह लक्ष्य को पाने के लिए काम करती है.

कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव, राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के एमडी डॉ राजशेखर, अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button