उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कानपुर-लखनऊ समेत यूपी के नामी ज्वैलर्स के ठिकानों पर IT का छापा

लखनऊ। दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर समेत देश के कई प्रदेशों और जिलों में गुरुवार सुबह इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक ज्वैलर्स/बुलियन व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम कानपुर में राधा मोहन ज्वैलर्स, लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स और एमरल्ड गार्डन हाउसिंग के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के 17 ठिकानों पर छानबीन कर रही है। वहीं लखनऊ के महानगर में सतगुरु ज्वेलर्स के यहां भी इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है।

बता दें कि कानपुर, दिल्ली, नोएडा, लखनऊऔर कोलकाता समेत कई शहरों में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। कानपुर में राधा मोहन ज्वैलर्स, लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स और एमरल्ड गार्डन हाउसिंग के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के 17 ठिकानों के अलावा नयागंज में वागला बिल्डिंग, चांदी व्यापारी मुन्ना जाकोड़िया, जुगल किशोर ज्वैलर्स और रिद्धि ज्वैलर्स के यहां छापे पड़ने की सूचना मिली है।

वहीं राजधानी लखनऊ में महानगर,अमीनाबाद, चौक समेत कई अन्य जगहों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक सतगुरु ज्‍वेलर्स, रिद्धि ज्वैलर्स के यहां सुबह करीब 6 बजे से इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। इस दौरान आयकर विभाग की टीम कंपनी से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

माना जा रहा है कि इन लोगों के यहां दो हजार के नोट से सबसे ज्यादा सोने की खरीददारी की गई है। खबरों के मुताबिक गोल्ड कारोबारियों ने करीब 15 से 20 फीसदी अधिक अमाउंट लेकर सोना बेचा है। वहीं जब इस बात की जानकरी आयकर विभाग को पड़ी तो ज्वैलर्स/बुलियन व्यापारियों के ठिकानों पर छापा पड़ना शुरू हो गया। साथ ही जहां इनकम टैक्स की चोरी का मामला सामने आया है। वहां भी छापेमारी की जा रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button