उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यशाहजहांपुर

मंत्री एके शर्मा का कांग्रेस सपा पर हमला, बोले- कांग्रेस को जनता ने किया रिजेक्ट, सपा जातिवाद की करती है राजनीति

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रविवार को शाहजहांपुर पहुंचे. यहां वह जनपद रत्न अलंकरण समारोह में शामिल हुए, उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस खिलाड़ी महिका खन्ना को जनपद रन से सम्मानित किया. प्रियंका गांधी को यूपी प्रभारी से हटाने और अविनाश पांडे को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने रिजेक्ट कर दिया है. ऐसे में अगर माल खराब हो, तो बाजार बदलने से कोई फायदा नहीं होगा.

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के महा ब्राह्मण सम्मेलन पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जातिवादी की राजनीति की है. इस बार भी उनका जातिवादी प्रयोग असफल होगा. ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश भर के लोगों से 31 दिसंबर तक ओटीएस योजना के तहत अपने बकाया बिजली बिल के भुगतान करने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के मामले में 65% पैसा जमा करने पर एफआईआर रद्द कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि ओटीएस योजना से 38 लाख लोगों ने 16 करोड़ की छूट हासिल की है. इतना ही नहीं सरकार को 4000 करोड़ का राजस्व मिला है.

जीरो उत्सर्जन में यूपी के योगदान को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नेट जीरो पर आगे बढ़ रहा है. यूपी सरकार ने रिन्यूअल एनर्जी बढ़ाने पर पॉलिसी तैयार कर ली गई है. इसके तहत 7000 मेगावाट सोलर एनर्जी पर काम चल रहा है. साथ ही रूफटॉप सोलर पर सब्सिडी भी सरकार दे रही है. 300 मेगावाट का रूफटॉप सोलर लगाये जा चुके हैं. सिंचाई के लिए किसानों को सोलर पंप दिए जा रहे हैं. साथ ही सोलर एनर्जी को स्टोरेज करने पर भी काम चल रहा है. इसके अलावा बायोफिल एनर्जी पर भी उत्तर प्रदेश सरकार काम कर रही है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button