उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबलरामपुरराज्यलखनऊ

छांगुर गैंग का सदस्य रशीद बलरामपुर से गिरफ्तार, अवैध धर्मांतरण मामले में FIR में शामिल था नाम

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से यूपी एटीएसट ने अवैध धर्मांतरण के आरोपी रशीद शाह को गिरफ्तार किया है। रशीद छांगुर गैंग का सदस्य है। यूपी एटीएस ने छांगुर के खिलाफ अवैध धर्मांतरण मामले में जो एफआईआर दर्ज की थी, उसमें नौ नाम शामिल थे और एक आरोपी अज्ञात था। रशीद का नाम एफआईआर में छठे नम्बर पर है। यूपी एटीएस ने छांगुर के बेटे महबूब और नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन को पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद पांच जुलाई को छांगुर और नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया था। रशीद फरार चल रहा था।

रशीद बलरामपुर के उतरौला के मधुपुर का रहने वाला है। छांगुर बाबा भी इसी गांव का रहने वाला है। रशीद को यूपी एटीएस ने बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। अब पुलिस उसे अदालत में पेश कर उसके खिलाफ रिमांड की मांग करेगी।

पूछताछ में छांगुर बाबा ने किए कई खुलासे

उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन से पूछताछ कर रही है। 7 दिनों तक यूपी एटीएस ने लगातार छांगुर बाबा से पूछताछ की है। इस पूछताछ में छांगुर बाबा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विदेश फंडिंग से जुड़े सवाल पर बाबा ने कहा कि जो लोग गल्फ कंट्री में नौकरी करते हैं। वह अपने घर वालों को पैसे देने के लिए उसके अकाउंट में पैसे भेजते थे। वह अपना कमीशन काटकर पैसे उनके परिवार के लोगों को दे देता था। वहीं, नसरीन उर्फ नीतू के धर्म परिवर्तन पर उसने कहा कि नसरीन की बेटी की तबीयत खराब रहती थी। उसने झाड़ फूंक की, उसके बाद वह छांगुर बाबा से प्रभावित हुई और इस्लाम से प्रभावित हुई। छांगुर बाबा के अनुसार नीतू ने खुद ही अपना धर्म परिवर्तन किया है।

क्या है मामला?

यह मामला चर्चा में तब आया, जब यूपी एटीएस ने छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया। इसके बाद खुलासा हुआ कि वह डेमोग्राफी बदलने की सोच रखता था। यूपी के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, और पश्चिम बंगाल तक उसका नेटवर्क फैला हुआ था। जांच में पता चला कि छांगुर बाबा को विदेशों, खासकर मध्य पूर्व, तुर्की, और पाकिस्तान से करीब 500 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली। उनके और उनके सहयोगियों के 40 से अधिक बैंक खातों में 106 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन हुआ, जिसमें से कुछ राशि नेपाल के रास्ते आई। छांगुर बाबा एक संगठित नेटवर्क के जरिए हिंदू समुदाय, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं और गरीब लोगों को निशाना बनाकर उनका जबरन धर्मांतरण करवाता था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button