देशबड़ी खबर

मूसलाधार बारिश से मचा हाहाकार, अब तक 19 मौतें, इन राज्यों में अलर्ट किया गया जारी

नई दिल्ली। इन दिनों देशभर में रही मूसलाधार बारिश से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं उत्तर भारत में भूस्खलन और बारिश जनित अलग-अलग घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी दिल्ली में सोमवार 10 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें बीते 24 घटें के दौरान हुई बारिश में 15 इमारतें ढह गई है।

वहीं गाजियाबाद, दिल्ली में आज स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम में भी बारिश के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो यहां के कई जिलों में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए पांच जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। वहीं उत्तरकाशी और देहरादून में 10 जुलाई , ऊधमसिंह नगर में 10 और  11 जुलाई, अल्मोड़ा में तीन दिन 10 से 12 जुलाई और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

बता दें मौसम विभाग ने सोमवार को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 10-12 जुलाई तक भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात  के कुछ स्थानों पर अगले 3 दिनों तक भारी वर्षा जारी रहने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि इसके बाद कम होने की आशंका जताई गई है। बता दें मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में पूरे क्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कर्नाटक और केरल में अगले 5 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button