उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024: UP में तीसरे चरण के लिए अब तक 45 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लखनऊ: यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की 10 सीटों के लिए 16 अप्रैल को मतदान होना है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान कराने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक 45 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों के लिए 16 अप्रैल को 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया गया. इसके पहले 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था.

प्रत्याशियों के नाम: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सम्भल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से चौधरी सौलत अली, किसान क्रांति दल से संतोष, निर्दलीय प्रत्याशियों में राजेश कुमार व अरविन्द कुमार ने नामांकन पत्र भरा है. हाथरस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से अनूप सिंह, राष्ट्र उदय पार्टी से जयवीर सिंह ने नामांकन पत्र भरा है. आगरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से पूजा, आदर्श समाज पार्टी से चन्द्रपाल ने नामांकन पत्र भरा है. फतेहपुर सीकरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से रामनिवास, न्यायधर्म सभा पार्टी से चन्द्रसेन शर्मा, भारतीय मजदूर जनता पार्टी से संगीता व राष्ट्रीय जनसंचार दल से वेदप्रकाश ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. फिरोजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं भरा है.

उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी से डिम्पल यादव, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से मंजू पाल ने नामांकन पत्र भरा है. एटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी से देवेश शाक्य तथा निर्दलीय प्रत्याशी में कमरूद्दीन खान ने नामांकन पत्र भरा है. बदायूं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए परिवर्तन समाज पार्टी से मुकेशचन्द्र राठौर, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से लता यादव ने नामांकन पत्र भरा है. आंवला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी से नीरज मौर्या, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से राजकुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी से कौसर खां ने नामांकन पत्र भरा है. बरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से मास्टर छोटेलाल गंगवार, समाजवादी पार्टी से प्रवीन सिंह ऐरन, भारत जोड़ो पार्टी से मो नाजिम अली, निर्दलीय प्रत्याशी में संजीव ने नामांकन पत्र भरा है.

नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल
मुख्य 0निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के लोकसभा चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल (शुक्रवार) निर्धारित है. नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल (शनिवार) को जाएगी. 22 अप्रैल (सोमवार) को अपराह्न 03 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है. तृतीय चरण का मतदान 07 मई, 2024 (मंगलवार) को होगा. उत्तर प्रदेश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों की 04 जून (मंगलवार) को मतगणना की जाएगी.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button