बड़ी खबर

पवित्र पर्व ईद- उल अजहा के मद्देनजर एसपी ने किया फ्लैग मार्च। एसपी सुश्री प्राची सिंह ने कहा – मिल जुल कर मनाएं त्योहार।

ईद- उल - अजहा के मद्देनजर एसपी ने मय फोर्स किया फ्लैग मार्च । रिपोर्टर कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल -शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर । पवित्र पर्व ईद उल अजहा - बकरा ईद के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज त्यौहार बकरा ईद के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ में श्री सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, दरवेश कुमार क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ तथा थाना शोहरतगढ़ पुलिस बल के साथ पैदल-गश्त किया गया । जिसमें कस्बा शोहरतगढ़ व अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाको में पुलिसबल के साथ पैदल गश्त करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों, संभ्रांत व्यक्तियों व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा आमजन से वार्ता कर आगामी त्यौहार बकरीद को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ व थाना शोहरतगढ़ के पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे ।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button