उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बृजभूषण सिंह के बेटे के खिलाफ सपा ने उतारा प्रत्याशी, जानें नरेश उत्तम पटेल को कहां से मिला टिकट

लखनऊ: यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली पर प्रत्याशी घोषित किए तो वहीं अब समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करके राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। दरअसल, सपा ने फतेहपुर और कैसरगंज लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। एक तरफ जहां कैसरगंज सीट पर भाजपा के प्रत्याशी को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी जो बाद में उम्मीदवार घोषित होने के बाद स्पष्ट हो सकी तो वहीं अब सपा ने भी अपने प्रत्याशी को यहां से मैदान में उतार दिया है।

कैसरगंज से भगत राम मिश्रा को टिकट

समाजवादी पार्टी ने यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से भगत राम मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी तरफ कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण भूषण सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। करन भूषण सिंह को भाजपा ने कैसरगंज से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर प्रत्याशी उतारने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर कई दिनों तक चर्चाएं और बैठके हुईं। विवादों में घिरे सांसद बृजभूषण सिंह जहां इस सीट पर चुनाव लड़ने की ताल ठोक रहे थे तो वहीं बाद में भाजपा ने उनका टिकट काटकर उनके बेटे को उम्मीदवार बना दिया।

फतेहपुर से चुनाव लड़ेंगे नरेश उत्तम पटेल

इसके अलावा सपा ने नरेश उत्तम पटेल का भी टिकट कंफर्म कर दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में दूसरा नाम नरेश उत्तम पटेल का ही है। नरेश उत्तम पटेल को सपा ने यूपी की फतेहपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। नरेश उत्तम पटेल सपा के कद्दावर नेता हैं। नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में फतेहपुर सीट पर उनको बतौर प्रत्याशी उतारे जाने के बाद यहां भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस सीट पर भाजपा की ओर से साध्वी निरंजन ज्योति चुनाव लड़ रही हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button