अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

ट्रस्ट लालू-नीतीश को भी भेजेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता

अयोध्या: रामनगरी में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूरे विश्व के राम भक्तों को शामिल करने जा रहा है. अब राजनीतिक दृष्टिकोण से तो यह कार्यक्रम बेहद दिलचस्प हो गया है. सत्ता पक्ष भाजपा और उसके सहयोगी संगठन भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को विश्व स्तरीय कार्यक्रम बनाना चाहते हैं. वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को न्यौता देने के लिए समय मांगा गया है.

ट्रस्ट भेज रहा निमंत्रण

वहीं, विपक्ष के नेताओं के सामने एक बड़ा धर्म संकट पैदा हो गया है. वह इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार करें या ना करें. अब बड़ा सवाल यह है कि जहां इस कार्यक्रम के आयोजन और मंदिर निर्माण का फायदा साल 2024 के चुनाव में बीजेपी लेना चाहती है. वहीं, दूसरी तरफ अगर विपक्ष के नेता इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो भी इसका लाभ भाजपा को मिलेगा और अगर आने से मना करते हैं तो पूरे देश भर के हिंदू समाज में उन नेताओं के प्रति गलत संदेश भी जाएगा. ट्रस्ट की तरफ से भेजे जाने वाले निमंत्रण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव भी शामिल हैं.

निमंत्रण लेकर मुलाकात के इंतजार में है ट्रस्ट

पटना में मौजूद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले पूजित अक्षत और मंदिर चित्र भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से समय मांगा है. वहीं, राम मंदिर कार्यक्रम के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के स्थाई सदस्य कामेश्वर चौपाल ने नीतीश-लालू को आमंत्रण देने के लिए पत्र लिखा और आमंत्रण देने के लिए मिलने का समय मांगा है. लेकिन, अब तक उन्हें समय नहीं मिला है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या लालू यादव और नीतीश कुमार भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे? फिलहाल, अभी तक कामेश्वर चौपाल को नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं दिया गया है.

वोट बैंक खोने का खतरा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव समाज के अग्रणी व्यक्ति हैं. उनका समाज में सम्मानित स्थान है, इसलिए भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में वह उन्हें ससम्मान आमंत्रित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह इस आयोजन में शामिल भी होंगे. वहीं, विपक्ष के कई नेताओं द्वारा आयोजन में शामिल न होने की बात कहने से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कहीं लालू और नीतीश कुमार भी इस आयोजन से कन्नी ना काट लें. अगर ऐसा होता है तो भाजपा के लिए इन दोनों नेताओं को सनातन विरोधी और रामविरोधी कहने का बड़ा मौका मिल जाएगा. फिलहाल, अभी तक कामेश्वर चौपाल की नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हो पाई है और वह आमंत्रण पत्र लेकर मुलाकात के समय का इंतजार कर रहे हैं.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button