उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 28 जून से मानसूनी बारिश के आसार


उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। इसके बाद 28 जून से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों से मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं, जिससे लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और उमस से भी राहत मिलेगी। 29 जून से कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
हालांकि, तब तक लोगों को लू और तेज धूप से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और मौसम विभाग की ताजा सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।