अन्य

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संघ द्वारा बिहार में राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन २० अगस्त को होगा आयोजित

20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाअधिवेशन,संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक। प्रभात खबर मुंगेर (संग्रामपुर) के पत्रकार बाबा सुनील चतुर्वेदी की निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन। लखीसराय, बिहार। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई लखीसराय कार्यालय में छठ बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन/ संगोष्ठी /सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 20 अगस्त 2023, दिन - रविवार, अशोक सम्राट भवन सभागार, आर लाल कॉलेज रोड में आयोजित होने वाला है। जिसकी सफलता को लेकर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया। जिसमें संयोजक दिवाकर कुमार रामपुरिया सम्पादक प्रभात न्यूज़, अध्यक्ष सुनील कुमार जिला अध्यक्ष लखीसराय आईजेए, महासचिव सुधाकर पाण्डेय ब्यूरो चीफ़ ऑन न्यूज़ लखीसराय, संगठन मंत्री भोला कुमार सम्पादक लाइव बिहार के संपादक भोला कुमार, संयुक्त सचिव सिकंदर कुमार एवं जेपी सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया है। छठा राज्य स्तरीय पत्रकार महा अधिवेशन संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में सभी तरह की व्यवस्था के लिए निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। वही बिहार प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार सम्राट, प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुमार एवं प्रदेश महामंत्री विश्वनाथ गुप्ता बिहार व देश के दूसरे राज्यों से आए अतिथियों के स्वागत व अन्य व्यवस्था का कार्य देखेंगे। कार्यक्रम को मंच पर सुव्यवस्थित करने के लिए संतोष पांडेय को अधिकृत किया गया है। जबकि सभी सदस्य कार्यक्रम में समान रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार सम्राट ने कहा कि इस ऎतिहासिक, अद्भुत, आलौकिक एवं अविस्मरणीय पत्रकार सम्मान महाधिवेशन में सभी पत्रकार बन्धुओं शामिल हो कर साक्षी बनने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने का प्रयास करें। वही कार्यक्रम के संयोजक दिवाकर कुमार रामपुरिया ने कहा कि संपूर्ण बिहार से आए पत्रकारों का स्वागत एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी सदस्य एकजुटता का परिचय दें ताकि पूरे बिहार में लखीसराय का नाम याद किया जाए। बैठक के पूर्व मुंगेर जिले के संग्रामपुर के प्रभात खबर के संवाददाता सुनील चतुर्वेदी उर्फ बाबा की निधन पर संगठन के सभी सदस्यों ने 2 मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार सम्राट, प्रदेश महामंत्री विश्वनाथ गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार एवं लखीसराय जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, कार्यक्रम संचालन समिति संयोजक दिवाकर कुमार रामपुरिया, महामंत्री सुधाकर पांडेय, संगठन मंत्री भोला कुमार यादव, संयुक्त मंत्री सिकंदर कुमार विद्यार्थी जेपी सिंह व लखीसराय इकाई के पदाधिकारी, राजीव मुरारी सिन्हा, राजेश कुमार वर्मा, अमलेश पांडेय, रामायण सिंह राजपूत , देव कुमार ,संतोष पांडेय, चंदन कुमार मिश्रा, संतोष कुमार गुप्ता, पिंटू वर्मा, मनीष गुप्ता ,सुशील कुमार सहित अन्य सदस्य गण मौजूद उपस्थित रहें।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button