Uttarakhand Premier League 2026: देहरादून वॉरियर्स बनी चैंपियन

फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून वॉरियर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन बनाए। कप्तान कुणाल चंदेला ने 51 गेंदों में 90 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। मोहम्मद उजैर मलिक ने भी 46 गेंदों पर 64 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।
198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार इल्मास की टीम 19.4 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। शाश्वत डंगवाल ने 31 गेंदों में 59 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। इस तरह देहरादून वॉरियर्स ने 36 रन से मुकाबला जीतकर UPL सीजन-3 की ट्रॉफी अपने नाम की।
देहरादून की जीत में गेंदबाज आदित्य रावत की अहम भूमिका रही। उन्होंने 3.4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अभिषेक सिंह और सुमित जुयाल ने भी दो-दो विकेट लेकर हरिद्वार की रन चेज को रोकने में योगदान दिया।
लीग चरण में भी देहरादून वॉरियर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम ने छह में से चार मुकाबले जीते और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। फाइनल की जीत के साथ टीम ने UPL 2026 के सीजन-3 का अभियान चैंपियन के रूप में समाप्त किया।



