हरियाणा

PGT की 8 कैटेगरी का रिजल्ट जारी, यहां देख सकते हैं परिणाम

चंडीगढ़: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) ने पीजीटी की 8 कैटेगरी के परिणाम घोषित कर दिए हैं. अब साक्षात्कार के लिए जिन उम्मीदवारों को बुलाया गया है, उनके रोल नंबर हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से जारी कर दिए गए हैं. चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कब होगा अभी इसका शेड्यूल तय नहीं किया गया है. शेड्यूल निर्धारित होने के साथ ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.

इतने उम्मीदवारों का चयन: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार पीजीटी मेवात कैडर में ज्योग्राफी के 2 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ है. पीजीटी मेवात कैडर में होम साइंस के 2 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं. पीजीटी मेवात कैडर में म्यूजिक के 7 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं.

ये भी पढ़ें: HPSC Result 2023: हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनिल कुमार ने किया टॉप

पीजीटी हरियाणा कैडर में फिजिकल एजुकेशन के 421 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित: वहीं, पीजीटी कैडर हरियाणा म्यूजिक के 27 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है. पीजीटी मेवात कैडर में फिजिकल एजुकेशन के 111 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चयनित किए गए हैं. पीजीटी हरियाणा कैडर में फिजिकल एजुकेशन के 421 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं. पीजीटी मेवात कैडर में साइकोलॉजी के लिए 2 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चयनित किए गए हैं. पीजीटी मेवात कैडर में सोशियोलॉजी के 6 उम्मीदवारों साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है.

यहां देख सकते हैं परिणाम: पीजीटी की इन आठों कैटेगरी में परीक्षा देने वाले जिन अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है वो अपना रिजल्ट हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov.in/en-us/Results पर देख सकते हैं. परिणाम देखने के लिए रोल नंबर जरूरी है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button