पंजाब

पंजाब के 16 जिलों में और खराब मौसम का रेड अलर्ट हुआ जारी

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण जहां उत्तर भारत के सभी राज्यों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं पंजाब में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है।

नवांशहर के बल्लोवाल सोंखरी में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16-17 जनवरी को पंजाब में घने कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने पंजाब के 16 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला घने कोहरे से ढके हुए हैं।

यहां सुबह दृश्यता 25 मीटर से भी कम थी। पंजाब में राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से संदेश भेजे गए हैं, जिसमें मंगलवार दोपहर 3.30 बजे तक हालात खराब रहने की आशंका है।

घने कोहरे के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम 1 डिग्री तापमान के साथ लुधियाना पंजाब का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

इसके प्रभाव से 16 से 17 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और 17 से 18 जनवरी तक उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button