पंजाब

हम जल्द ही ओटीएस का मामला भी उठाएंगे केंद्र सरकार के समक्ष: कंग

आम आदमी पार्टी(आप) ने पंजाब सरकार के कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के मान सरकार के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी ने इस फैसले को राज्य के लिए कड़ी मेहनत करने वाले कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक अच्छा कदम बताया।

सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि आप सरकार पंजाब के हर वर्ग की सरकार है।

मान सरकार का हर फैसला पंजाब के लोगों की भलाई के लिए है। इस बार सरकार ने नए साल के मौके पर सभी सरकारी कर्मचारियों को एक तोहफा दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप प्रवक्ता गोविंदर मित्तल भी मौजूद थे।

कंग ने कहा कि मान सरकार में 90 फीसदी घरों को मुफ्त बिजली बिल मिल रहा है। हर खेत को नहरी पानी मिल रहा है। 40,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली है और पंजाब सरकार के सभी विभागों में राजस्व की वृद्धि हुई है।

कंग ने कहा कि सरकारी कर्मचारी राज्य के सिस्टम का एक महत्वपूर्ण वर्ग हैं। इसलिए मान सरकार के डीए में 4% की बढ़ोतरी का फैसले स्वागत योग्य है।

यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर 2023 से लागू होगी। इसका फायदा करीब 3.25 लाख सरकारी कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। डीए बढ़ोतरी से पंजाब सरकार को सालाना 1100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

कंग ने कहा कि रंगला पंजाब बनाने में कर्मचारियों की अहम भूमिका है इसलिए मान सरकार में उनकी मांगों को सर्वोच्च प्राथमिकता से सुना जाता है।

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब के 12,000 कच्चे सरकारी शिक्षकों को नियमित किया जो अभूतपूर्व है। उसी तरह सरकार यूजीसी वेतनमान भी लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार जल्द ही ओटीएस (पुरानी पेंशन योजना) का मामला भी केंद्र सरकार के सामने उठाएगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button