उत्तर प्रदेशलखनऊ

ईद मिलादुन्नबी : लखनऊ में बारावफात पर धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

लखनऊ। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी यानी बारावफात के मौके पर राजधानी लखनऊ में गुरुवार को शाहमीना शाह की मजार से जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और महफिल के साथ मजहबी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। वहीं अमीनाबाद स्थित झण्डे वाला पार्क से जुलूस मदहे सहाबा भी बड़े धूमधाम से निकाला गया। जुलूस मदहे सहाबा में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। आज ही के दिन लखनऊ के कई इलाकों में गणेश चतुर्थी की शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लखनऊ पुलिस की ओर व्यापक इंतजाम किए गए थे।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में हर साल मोहम्मद साहब का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर आज जुलूस मदहे सहाबा मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, नक्खास तिराहा, टूड़ियागंज, बाजारखाला, हैदरगंज से होते हुए ऐशबाग ईदगाह पहुंचा। साथ ही जगह-जगह पर लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही छोटे छोटे बच्चे अपने गालों पर मजहबी स्टीकर लगाए नजर आए।

वहीं लखनऊ पुलिस ने बारावफात के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से 08 डीसीपी, 18 एडीसीपी, 47 एसीपी, 52 प्रभारी निरीक्षक, 125 पुलिस निरीक्षक, 891 उपनिरीक्षक, 54 महिला उपनिरीक्षक, 3857 हेड कांस्टेबल और 949 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए। इसके अलावा 852 होमगार्ड, 13 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी आरएफएफ और एक एटीएस कमांडो की टीम भी मौजूद रही। साथ ही  ड्रोन कैमरे से पूरे जुलूस की निगरानी की गई। वहीं राजधानी के 40 संवेदनशील इलाकों और चौराहों की वीडियोग्राफी कराई गई और सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी गई।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button