उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

खत्म हो चुका है बसपा का जनाधार, सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल बातें कर रहे आकाश आनंद: दिनेश प्रताप सिंह

बीमारू राज्य से देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी, आकाश आनंद को धरातल का ज्ञान नहीं: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

लखनऊ, 29 नवंबर। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने बसपा नेता आकाश आनंद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बसपा लगातार जनाधार खोती जा रही है और उसके नेता केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल प्रलाप करते हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को उत्तर प्रदेश का धरातलीय ज्ञान नहीं है। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से निकलकर उत्तम प्रदेश बना है और देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।

दिनेश प्रताप सिंह ने आकाश आनंद पर निशाना साधते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। प्रदेश में अब कट्टे नहीं बन रहे, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। एक्सप्रेसवे के नेटवर्क से प्रदेश में विकास और कनेक्टिविटी को नई गति मिली है।

*’24 घंटे सुरक्षित हैं बहन-बेटियां’*

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में बहन-बेटियां 24 घंटे सुरक्षित हैं। अब महिलाएं रात में भी बेखौफ होकर अपने कार्यस्थलों पर जा रही हैं। अपराधियों में कानून का भय है और किसी की हिम्मत नहीं है कि महिलाओं की तरफ गलत निगाह उठाकर देख सके। उन्हें पता है कि ऐसा करने का परिणाम क्या होगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button