उत्तर प्रदेशप्रयागराज

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

  • जिलाधिकारी ने बड़े शाॅपिंग काम्पलेक्स, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, हाॅस्पिटल, होटल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सिनेमा हाॅल, गेस्ट हाउस, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को तीन दिन के अंदर नोटिस भेजकर फायर सेफ्टी नाम्र्स का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश
  • जिलाधिकारी ने विद्युत/शार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं की तहसीलवार सूचना उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक दुर्घटना की आॅडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

प्रयागराज: जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत सुरक्षा, औसत विद्युत आपूर्ति, खण्डवार स्थापित एवं क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मर ट्राली, ग्रीष्म कालीन ऋतु में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु किए जाने वाले कार्य, नवसृजित/विस्तारित नगर निकायों में विद्युत आपूर्ति हेतु किए जाने वाले कार्य आदि की विस्तार से समीक्षा की। विद्युत सुरक्षा के सम्बंध में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत सुरक्षा अधिकारी व मुख्य अग्निशमन अधिकारी को बड़े शाॅपिंग काम्पलेक्स, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, हाॅस्पिटल, होटल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सिनेमा हाॅल, गेस्ट हाउस, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को तीन दिन के अंदर नोटिस भेजकर फायर सेफ्टी नाम्र्स का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने जिन स्थानों पर तारों का जाल/गुच्छा बना हुआ है, उन्हें चिन्हित करते हुए तत्काल हटायें जाने एवं जर्जर तारों को ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने विद्युत/शार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं की तहसीलवार सूचना उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक दुर्घटना की आॅडिट रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने का का निर्देश दिया है, जिससे कि दुर्घटना के बारे में सही ढंग से जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि जहां पर विद्युत से दुर्घटनाएं ज्यादा घटित हो रही हो, उन स्थानों पर विशेष रूप से जर्जर तारों/लाइनों को चिन्हित कर तत्काल ठीक कराया जाय। जिलाधिकारी ने उन क्षेत्रों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है, जहां पर विद्युत रेवेन्यू कम है लेकिन लोड ज्यादा है। जिलाधिकारी ने अग्निकांड से सबसे ज्यादा संवेदनशील बारा, कोरांव, मेजा तहसीलों में दिन के समय 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखने के निर्देश दिए है, जिससे कि खेतों व अन्य स्थानों पर शार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने ग्रीष्म कालीन ऋतु में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, नये ट्रांसफार्मर लगाने तथा ओवरलोड लाइनों को विभाजित किए जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु अतिरिक्त मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है तथा प्रत्येक माह ब्रेकडाउन होने वाले ट्रांसफार्मरों का आंकड़ा उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने नवसृजित/विस्तारित नगर निकायों में विद्युत आपूर्ति हेतु किए जाने वाले कार्य एवं आवंटित धनराशि की समीक्षा करते हुए क्लस्टरवाइज नयी लाइनों का निर्माण व पूर्व स्थापित इंफ्रास्ट्रक्चर का सुदृढ़ीकरण कराये जाने व कराये जा रहे कार्यों की लगातार मानीटरिंग करते रहने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बैठक में ग्रामीण क्षेत्र, तहसील मुख्यालय, जनपद मुख्यालय दैनिक आवश्यक विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकरी को जिन विद्यालयों/आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत का कनेक्शन नहीं है, वहां पर विद्युत कनेक्शन करायें जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button