उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमेंद्र तोमर के पिता को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

मेरठ दौरे के दौरान राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पहुंचे मुख्यमंत्री, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

मेरठ। पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होने मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता महेंद्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मेरठ कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में प्रतिभाग किया और पूर्व सैनिकों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के बाद मुख्यमंत्री शास्त्रीनगर स्थित राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय महेंद्र सिंह तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिवार के सदस्यों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री की माता धनपाली, पत्नी अंजली तोमर और पुत्र शिवांश व रुद्रांश तोमर से मुलाकात की। इसके अलावा उनकी चारों बहनों सुभाष, राजबाला, संतोष और गीता तथा बहनोई शीशपाल, सरदार सिंह, बीरपाल सिंह और धर्मेंद्र से भी भेंट की। इस दौरान भाई नरेंद्र, भाभी सरोज बाला और सास ओमवती सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री का इस कठिन समय में उनके आवास पहुंचना और परिवार के साथ समय बिताकर संवेदनाएं व्यक्त करना शोक संतप्त परिजनों के प्रति उनकी आत्मीयता और संवेदनशीलता को

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button