उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार का रोडवेज कर्मियों को होली का उपहार, मिलेगा अतिरिक्त मानदेय

  • उप्र परिवहन निगम ने की प्रोत्साहन राशि में 1000 रुपये की वृद्धि
  • होली के त्योहार पर बढ़ाये गये बसों के फेरे
  • 3 से 12 मार्च तक बसों का होगा विशेष संचालन

लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मियों को होली की सौगात दी है। उत्कृष्ट और उत्तम योजना के अंतर्गत परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों और कर्मियों को अतिरिक्त मानदेय दिया जायेगा।

होली के अवसर पर यूपी रोडवेज द्वारा 3 से 12 मार्च तक बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। इस दौरान चालक, परिचालक द्वारा 10 दिन में 3 हजार किमी बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। यूपी रोडवेज ने होली से पहले ही बसों की फिटनेस करा पूरी तैयारी कर ली है।

होली पर बढ़ाए गये बसों के फेरे

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आरएम ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रंगों के त्योहार होली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर यूपी रोडवेज द्वारा 3 से 12 मार्च तक बसों का विशेष संचालन किया जायेगा। होली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके लिए बसों की रंगाई पुताई के साथ ही धुलाई, साफ-सफाई, सीटों को दुरुस्त करा दिया गया है। बसों की फिटनेस भी कराई है।

मिलेगी प्रोत्साहन राशि

यूपी रोडवेज के विशेष संचालन के दौरान चालक-परिचालक और कर्मियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 3 मार्च से 12 मार्च की अवधि में चालक-परिचालक द्वारा 10 दिन में 3 हजार किमी. बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन और 9 दिन में 2700 किमी. बस चलाने पर 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। इससे अधिक किमी चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी का भुगतान और दिया जाएगा। इसमें 10 दिन कार्य करने पर 1200 रुपये और 9 दिन कार्य करने पर 1000 रुपये और आईटीआई संविदा कर्मियों को क्रमशः 600 रुपये और 500 रुपये दिए जाएंगे।

बुधवार से लागू नई व्यवस्था

आरएम ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने चालक-परिचालकों के लिए उत्कृष्ट और उत्तम प्रोत्साहन राशि में 1000 रुपये की वृद्धि कर दी है। बुधवार से नई पारिश्रमिक दर लागू कर दी गई है। उत्कृष्ट योजना में अब 18660 रुपये मिलेंगे। इससे पहले 17660 रुपये मिलते थे। उत्तम योजना में ये राशि 15660 रुपये हो गई है। इससे पहले 14600 रुपये दिए जा रहे थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button