उत्तर प्रदेशकुशीनगर

अपर पुलिस महानिदेशक ने किया पटहेरवा थाना का औचक निरीक्षण

  • जनसुनवाई का ब्यौरा लिया और अभिलेखों की जांच की

कुशीनगर। गोरखपुर के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने गुरुवार को कुशीनगर के पटहेरवा थाना का औचक निरीक्षण किया। एडीजी के वाहन के परिसर में प्रवेश करते ही हड़कम्प मच गया। पुलिस कर्मी वर्दी दुरुस्त कर ड्यूटी पर मुस्तैद होने में लग गए। वाहन से उतरकर सीधे थाना कार्यालय में पहुंच एडीजी ने अभिलेखों का निरीक्षण किया।

जनसुनवाई रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, बीट रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जीडी आदि देखा। एडीजी ने विवेचना की स्थिति देखी। लंबित मुकदमों की निश्चित अवधि व गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय भेजने का निर्देश दिया। एडीजी ने वारंटियों की गिरफ्तारी, भूमि विवाद में शांतिभंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने हवालात में रखे गए आरोपियों के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने एडीजी को अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों के प्रति की गई कार्रवाई का ब्यौरा दिया। एडीजी ने थाना परिसर को स्वच्छ रखने और फरियादियों की समस्या गम्भीरता से सुनने और उनसे शिष्ट व्यवहार करने का निर्देश दिया।

फीड बैक रजिस्टर की जानकारी ली : एडीजी ने थानेदारों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करने के लिए नए प्रयोग फीड बैक रजिस्टर की जानकारी ली । एडीजी ने थानेदारों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन कराने की योजना तैयार कराई है। जिसके तहत रजिस्टर में फरियादी पुलिस की कार्यप्रणाली अंकित करेंगे। क्राइम मीटिंग में रजिस्टर देखा जाएगा। खराब फीडबैक मिलने पर थानेदार काे पहले चेतावनी दी जाएगी। स्थिति में सुधार न होने पर कार्रवाई होगी।

एडीजी को देखते उल्टे पांव खिसक लिए: थाना परिसर में दिन भर डेरा जमाए रखने वालों को एडीजी को देखते ही उल्टे पांव खिसकना पड़ा। कुछ लोग प्रतिदिन की भांति 10 बजे ही परिसर में आकर पेडों के छांव तले बैठकर बतकही में मशगूल थे।

इसी बीच एडीजी जोन की गाड़ी अचानक उनके सामने आकर खड़ी हो गई। यह स्थिति उन लोगों के लिए अप्रत्याशित थी। अगर एडीजी यहां बैठने अथवा आने का कारण पूछेंगे तो क्या जवाब देंगे, यह प्रश्न मन में उठते ही ऐसे लोग उल्टे पांव खिसक लेना ही उचित समझें। वैसे यह वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button