उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, आईजी और कमिश्नर बस्ती ने मातहतों को दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर। आगामी पर्व होलिका दहन, होली व शब-ए-बारात के दृष्टिगत पुलिस लाइन्स सभागर में गोष्ठी कर दिशा-निर्देश दिया गया। मण्डलायुक्त बस्ती व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती तथा जिलाधिकारी  तथा पुलिस अधीक्षक  द्वारा आगामी त्योहार होलिका दहन, होली, शब-ए-बारात को सकुशल व शान्तिपूर्ण  वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत गोष्ठी कर सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

आगामी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण वातावरण में समपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारियो को सयुक्त रूप से समस्त जूलुसों के मार्ग का पैदल भ्रमण करने, प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर ड्युटी लगाने तथा टीम वर्क से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पिछले 05 वर्ष के अपराधों की समीक्षा कर तथा दोनों सम्प्रदायों के मध्य विवादों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्यवाही कर पाबन्द कराने तथा परम्परागत रूप से ही त्यौहार मनाने के संबंध में  सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। किसी भी त्यौहार पर कोई नई परम्परा न करने देने तथा लोगों से निरन्तर संवाद स्थापित करने हेतु बताया गया।

जनपद मे इस वर्ष कुल 2488 स्थानों पर होलिका दहन होना है। सभी तैयारी पुरी कर ली गई है। क्योंकि होलिका दहन के दिन ही 16 जलूश निकाले जाएंगे। अकेले सदर तहसील मे 645 होलिका दहन होना है। होलिका दहन के दिन 6 जलूश निकालें जाएंगे। पर्वों मे खलल डालने वालों को बक्शा नही जायेगा। उक्त बातें शनिवार की दोपहर मे पुलिस लाइन सभागार मे  पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मीटिंग के दौरान आई जी बस्ती  आर के भरद्वाज और आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती योगेश्वर राम मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा।

उन्होंने सभी महताहतों से होलिका दहन और सबे बारात मे दखल करने वालों को बक्शा नही जायेगा। आप सभी जिम्मेदार अफसर इस बात को सुनिशिचित कर ले। लापारवाही क्षम्य् नही है। उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस, प्रशासन, एलआईयू एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button