उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव का दावा- लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा बहुत कमजोर स्थिति में है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुत कमजोर स्थिति में है जबकि समाजवादी पार्टी एवं ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ बहुत मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कहा,‘‘भाजपा ‘पीडीए’ से घबराई हुई है। भाजपा ने पीडीए-पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यको सहित महिलाओं एवं आदिवासियों को भी धोखा दिया है। किसान त्रस्त है, नौजवान पस्त है। जनता ने इस बार भाजपा को राम-राम करके विदाई देने का मन बना लिया है।’’

सपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक यादव ने यहां कहा कि पीडीए में सबका सम्मान और अधिकार सुरक्षित है जबकि भाजपा के ‘सबके साथ’ के नारे से समाज की गैरबराबरी समाप्त नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा में सबकी समानुपातिक भागीदारी कहां है? नौकरी में आरक्षण देने और जातीय जनगणना से भाजपा को परहेज है। जातीय जनगणना से सामाजिक न्याय का रास्ता खुलता है।’’

यादव ने कहा कि महंगाई कम नहीं हो रही है, चुनावी बॉण्ड वसूली का माध्यम है। उन्होंने कहा कि चुनावी बॉण्ड में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है तथा ईडी, सीबीआई, आईटी के जरिए डरा धमकाकर वसूली की गई। उन्होंने भाजपा अपराधियों का गोदाम करार देते हुए कहा कि उसका एजेण्डा अमानवीय है तथा संसदीय व्यवस्था पर वह आघात कर रही है।

यादव ने कहा,‘‘ भाजपा झूठ क्यों बोलती है। वादाखिलाफी उसके डीएनए में है। किसानों की आमदनी दुगनी करने का वादा था, वह वादा ही रह गया। नौजवानों को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा था, वह वादा भी भाजपा नेता भूल गए।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 60 लाख से ज्यादा नौजवानों का भविष्य अंधकार में है तथा भाजपा सरकार में जो भर्तियां हुई उन सभी भर्तियों के पेपर जानबूझ कर लीक कराये गए ताकि नौजवानों को नौकरी न देना पड़े।

यादव ने आरोप लगाया कि शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में भाजपा ने सब कुछ चौपट कर दिया है तथा गरीबों के इलाज की व्यवस्था नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का सपना है कि किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक सभी खुशहाल हों एवं सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का पालन हो।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button