उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: दबंग दरोगा को प्रधान से गाली गलौज करना पड़ा महंगा, एसएसपी ने लिया एक्शन

बहराइच। जिले में नगर कोतवाली की रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को चित्तौरा ब्लॉक के शाहनवाजपुर के ग्राम प्रधान अनिल निषाद को मोबाइल फोन पर रविवार रात गाली गलौज करना भारी साबित हुआ है।

सोमवार दोपहर में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इस मामले को लेकर एसएसपी केशव कुमार चौधरी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यही नहीं जांच भी एएसपी सिटी को सौंप दी गई है।

रिसिया थाने के शाहनवाजपुर ग्राम प्रधान अनिल निषाद से रोडवेज चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने देर तक हाट टाक ही नहीं की वरन अशोभनीय गाली गलौज की थी। चौकी प्रभारी ने खुद को दरगाह थाने में तैनात दरोगा चौबे बताकर प्रधान ही नहीं निषाद समाज को भी बुरा भला कह डाला। यह आडियो रविवार रात वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। वहीं अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ में आक्रोश फैल गया था। संगठन ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दोपहर बाद एसएसपी से मुलाकात का निर्णय किया था।

संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्र, अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव, राम छबीले आदि संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने बताया आडियो संज्ञान में आते ही चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच एएसपी सिटी को सौंप दी गई है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button