उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
CBI की बड़ी कार्रवाई: लखनऊ से साइबर गुलामी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ से कथित “साइबर गुलामी” गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गिरोह विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारतीय नागरिकों को फंसाता था और बाद में उन्हें बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड गतिविधियों में जबरन शामिल करता था।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी लोगों को आकर्षक वेतन और बेहतर करियर के नाम पर विदेश भेजते थे। वहां पहुंचने के बाद उनके पासपोर्ट और दस्तावेज जब्त कर लिए जाते थे, जिससे वे बाहर नहीं निकल पाते थे।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एजेंटों और फंडिंग चैनलों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।



