उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

पीड़ितों की शिकायत सुनी, बच्चों को किया दुलार

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ के साथ की सावन के तीसरे सोमवार की शुरूआत
  • प्रदेश भर से आए लोग, हर पीड़ित के पास पहुंचे मुख्यमंत्री
  • बोले-निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी हर समस्याओं का होगा समाधान
  • मुख्यमंत्री ने बच्चों की भी पढ़ाई के बारे में पूछा, दी चॉकलेट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 60 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान कर खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

अधिकारियों को निर्देश-समस्या पर करें कार्रवाई
सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की बात सुनी। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा, परिवार आदि से जुड़े मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिया। जनता की समस्या सुनते हुए सीएम ने अधिकारियों को संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

बच्चों को कराया अपनत्व का अहसास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा-पुचकारा। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया। कुछ बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। सीएम योगी ने चॉकलेट-टॉफी प्रदान किया और पढ़-लिखकर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य बनाने का आशीर्वाद दिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button