उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंतिम दो चरणों के लिए कांग्रेस का खास प्लान, 5 सीटों में 3 पर जीतने का टारगेट, पूर्वांचल में प्रियंका करेंगी प्रचार का नेतृत्व

लखनऊः लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी मुकाम पर है. पांच चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. इसके बाद अब दो चरणों के चुनाव बचे हैं. इनमें सबसे ज्यादा सीट पूर्वांचल में है. छठवें और सातवें चरण में करीब 5 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. ऐसे में अगले दो चरणों में कांग्रेस पार्टी की असली अग्नि परीक्षा होनी है.

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन में कांग्रेस को 17 सीटों मिली है. इनमें से 12 सीटों पर पांच चरणों में वोटिंग हो चुकी है. अब दो चरणों में पांच सीटों पर वोटिंग होगी. जो 5 सीटें बची हैं, उसमें कांग्रेस के लिए सबसे मजबूत सीट देवरिया, बांसगांव और महाराजगंज की मानी जा रही है. कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की कोशिश है कि, इन पांच में से कम से कम तीन लोकसभा सीट पर जीत हासिल की जाए. इसके लिए बड़े नेताओं और गठबंधन के सहयोगी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर रणनीति बनाई जा रही है.

आखिरी चरण की 5 सीटों को जीतने के लिए कांग्रेस का खास प्लान यह है, कि रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर पार्टी ने जिस तरह से जोर आजमाइश की है. कुछ इसी तरह से इन पांचो सीटों पर भी जोर आजमाइश की तैयारी कर रही है. चौथे और पांचवें चरण में जिस तरह से गठबंधन को मतदाताओं का रुझान मिला है उसे देखते हुए पार्टी पूर्वांचल की सीटों पर जीत की उम्मीद बढ़ गई है.

पार्टी के रणनीतिकारों मानना है कि, कांग्रेस जिस तरह से जातीय जनगणना और आरक्षण के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है. उसे पूर्वांचल की सभी 28 लोकसभा सीटों पर इसका प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिलेगा. क्योंकि इन दोनों मुद्दों का उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असर इसी क्षेत्र पर होना है.

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. मनीष हिंदवी ने बताया कि, पूर्वांचल में अगले दो चरण में 28 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. इनमें से पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को लड़ना है. जिसमें छठे चरण में इलाहाबाद की सीट कांग्रेस के पास है. जबकि अंतिम चरण में चार सीट कांग्रेस के पास है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अंतिम दो चरणों के चुनाव के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की रैली और रोड शो के प्लान तैयार हो रहे हैं, जल्द ही इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी.

डॉ. मनीष हिंदवी ने बताया कि, सपा और कांग्रेस के बड़े नेता एक साथ करीब आधा दर्जन संयुक्त रैली करने की तैयारी कर रहे हैं. प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि, पूर्वांचल के सातवें चरण में बनारस, आजमगढ़ और बलिया जैसी सीटों पर चुनाव होना है. ऐसे में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पार्टी की ओर से करने की तैयारी है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button