उत्तर प्रदेशलखनऊ

चारबाग रोडवेज बस अड्डे पर संविदा चालक-परिचालकों का प्रदर्शन, 18 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तरप्रदेश के बैनर तले मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने चारबाग बस अड्डे पर अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संविदा पर तैनात चालक-परिचालकों ने परिवहन निगम में निजीकरण का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के नाम का ज्ञापन सौंपा।

चारबाग बस अड्डे पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा चालक-परिचालको ने परिवहन निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रर्दशन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने निजीकरण का विरोध जताते हुए कहा कि परिवहन निगम के नए नए नियमों से उनका शोषण किया जा रहा है। वहीं संविदा चालको-परिचालकों का 50 फीसदी या इससे कम लोड फैक्टर आने पर मिल रही कथित प्रोत्साहन राशि की एक  तिहाई धनराशि की कटौती की जा रही है।

ऐसे में उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अजय यादव और मंत्री सत्येंद्र मणि पाठक ने संविदा कर्मियों की ओर से संबोधित 18 सूत्रीय मांग पत्र सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश प्रसाद के माध्यम से उत्तरप्रदेश प्रबंध निदेशक को ज्ञापन दिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button