उत्तर प्रदेशलखनऊ

हेल्थ एटीएम की अव्यवस्था देख नाराज हुईं मंडलायुक्त

लखनऊ। राजधानी में लगे हेल्थ एटीएम के व्यवस्था की पोल सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब के निरीक्षण के दौरान खुल गई। उन्होंने लोहिया चौक हेल्थ एटीएम केंद्र और एलडीए ऑफिस हेल्थ एटीएम केंद्र का जायजा लेते हुए उसकी व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

दरअसल, मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब ने निरीक्षण के दौरान लोहिया चौक हेल्थ एटीएम केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को  कड़ी फटकार भी लगाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि साफ सफाई में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान हेल्थ एटीएम पर जांच के लिए आने वाले लोगों के संख्या की भी जानकारी ली।

इसके बाद मण्लायुक्त लखनऊ विकास प्राधिकरण कैंपस में लगे हेल्थ एटीएम पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां पर अव्यवस्था की भरमार थी। यहां पर कार्य भी सुचारू तौर पर नहीं चल रहा था। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हेल्थ एटीएम की समय-समय पर जांच करने का निर्देश भी दिया। जिस कैंपस में हेल्थ एटीएम लगा है उस कैंपस के मुख्य द्वार पर होल्डिंग,बैनर व वॉल पेंटिंग करने के निर्देश भी मंडलायुक्त की तरफ से जारी किया गया है। उन्होंने नगर निगम जोन 4 में लगे हेल्थ एटीएम और सहारा हॉस्पिटल के सामने लगे हेल्थ एटीएम का भी जायाजा लिया।

हेल्थ एटीएम में मूलभूत दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मूलभूत दवाइयां की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न रहे। इसके अलावा ब्लड और यूरिन की जांच भी सभी हेल्थ एटीएम केंद्रों पर कराई जाए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button