उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगर पंचायत शोहरत गढ़ में मकान विवाद के दौरान भाई ने भाई को छत से ढकेला : हढकम्प

  • पीड़ित आदित्य के परिवार ने एसपी अमित कुमार आनंद से सुरक्षा व न्याय की फरियाद लगाई है।

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में तीन भाइयों के बंटवारे में छत तोड़ते हुए वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर नगर पंचायत शोहरतगढ़ में रविवार लाइव वीडियो दिखाई दे रहा है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ज्ञातव्य हो कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ में तीन भाइयों के बंटवारे में छत तोड़ते हुए चाचा के लड़के ने चाचा के लड़के को छत पर से उठा कर फेंक दिया। वहीं छत से गिरने का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो रविवार का बताया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नं0 14 मां भारती नगर में रविवार को तीनों हिस्सेदार अपने पुस्तैनी ज़मीन जो 19 फ़ीट 5 इंच और 80 फ़ीट लम्बा है, जिसमे तीन हिस्सेदार है। जिसमें एक हिस्सेदार का 6 फुट 5 इंच हिस्सा है। ज्ञातव्य हो कि विश्वनाथ पुत्र ब्रम्हदेव उमर व रीता देवी पत्नी स्व0 जगदम्बा प्रसाद व अनिल कुमार पुत्र शिवशंकर साकिन नगर पंचायत शोहरतगढ़ वार्ड नं0-10 चौक बाजार, तप्पा वरहो, परगना-नौगढ़, तहसील- शोहरतगढ़, जिला-सिद्धार्थनगर के निवासी है। हम तीनों पुस्तैनी मकान जिसकी चौड़ाई 19 फीट 5 इंच है व लम्बाई 75 से 80 फीट है। जिसमे तीन है जो क्रमशः उत्तर दिशा में रीता देवी का 6 फीट 5 इंज है एवं दक्षिण में विश्वानाथ को 6 फीट 5 इंच और उसके दक्षिण अनिल उमर का 6 फीट 5 इंच है।

वहीं तीनों आपस में राय- मशवरा करने तीन मंजिला मकान में से 2 मंजिला मकान सम्पूर्ण ध्वस्त करा दिया। जिसकी मजदूरी तीनों लोग देगें। वहीं नीचे का एक मंजिला मकान अनिल का हिस्सा छोड़कर विश्वनाथ व रीता देवी अपना निर्माण कार्य करवायेंगे। जिसमें तीनों की कोई आपत्ति न आज है और न भविष्य में होगी। इसलिए यह समझौता पत्र समक्ष गावाहान के मजबून बना करके टाईप करवाकर दे दिया कि सनद रहे और समय पर काम आयें। इस दौरान दिनांक 23जुलाई दिन रविवार को लोग का समझौता हो जाने के बाद निर्माण कार्य करा रहे थे। इस दौरान आदित्य उमर पुत्र अनिल उमर और मन्जू देवी ने पत्थर मारने लगे और टोनी उमर जो तीसरे हिस्सेदार है उनको आदित्य उमर ने जान से मारने के लिये छत से धक्का दे दिया। जिसका वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button