उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाहुबली विधायक राजा भइया को भेजा दो लाख का बिजली बिल, फटकार लगी तो घटाकर किया 34 हजार

लखनऊः आम उपभोक्ताओं को बिजली का ज्यादा बिल भेजकर परेशान करने वाला विभाग प्रदेश के एक बाहुबली विधायक को ज्यादा बिल भेजने पर खुद ही परेशान हो गया. जब विधायक की तरफ से ज्यादा बिल भेजे जाने पर नाराजगी जताई गई तो विभाग के पसीने छूट गए. आनन फानन में दो लाख रुपए से ज्यादा का बिल संशोधित कर 34 हजार रुपए कर दिया गया. विभाग ने अपनी गलती भी स्वीकार की. अब विधायक के घर पर चेक मीटर लगाया गया है.

जानकारी के मुताबिक कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की लखनऊ मध्य कमान के कैंट स्थित कोठी का बिजली का बिल गलत रीडिंग के आधार पर दो लाख रुपये बना दिया गया. विभाग की तरफ से बिल की वसूली के लिए पैरोकार को फोन किया गया तो उन्होंने नाराजगी जताई. इसके बाद बिल संशोधित किया गया, साथ ही नए मीटर की गति जांचने के लिए चेक मीटर की फीस भी जमा करा दी गई.

कैंट के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सौरभ चौधरी ने बताया कि नए मीटर को सिस्टम पर फीड करने के दौरान पुराने की रीडिंग फीड करने में चूक से विधायक रघुराज प्रताप सिंह की कोठी का लगभग दो लाख रुपये का बिजली बिल बन गया. इसकी जानकारी होने पर संशोधित बिल लगभग 34 हजार का बनाया गया है. उनका कहना कि मीटर तेज चल रहा है. 10 किलोवाट के कनेक्शन पर लगे नए मीटर के तेज चलने की शिकायत पर सोमवार को चेक मीटर लगाया गया है.

भले ही बाहुबली विधायक के पते पर ज्यादा बिल भेजने के बाद संशोधन कर बिल कम कर दिया गया हो और आनन फानन में चेक मीटर लगाने की कार्रवाई की गई, लेकिन आम उपभोक्ता को विभाग की तरफ से इसी तरह ज्यादा बिल भेज कर उपकेंद्र तक चक्कर कटवाए जाते हैं इसके बाद यहीं से दलाल अधिकारियों के साथ मिलकर उपभोक्ता को ठगने का काम शुरू करते हैं. ज्यादा बिल को कम करवाने का बहाना बनाकर उपभोक्ता से पैसे ऐंठ लेते हैं.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button