उत्तर प्रदेशलखनऊ

पीएमएस रि० ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री को जान का खतरा

लखनऊlराजधानी के यूपी प्रेस क्लब में पीएमएस रि० ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने बताया कि विगत 5 मई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद औरैया की अजीतमल सीएचसी पर सरकारी डॉक्टर्स के साथ मारपीट की।इसकी सूचना मिलने पर पीएमएस एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। हाईकोर्ट और सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी गई प्रतिलिपियां दिखाते हुए डॉ सैनी ने कहा कि घटना का संज्ञान ना होने पर मैंने एसोसिएशन की अधिवक्ता नूतन ठाकुर को मामले की जानकारी करने के लिए औरैया भेजा, शायद यही बात डिप्टी सीएम को खल गई और दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने के बजाए मुझे निलम्बित करते हुए औरैया से सहारनपुर स्थानांतरित कर दिया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी जान का खतरा बताते हुए महामंत्री डॉ आर के सैनी ने कहा कि यदि मेरी हत्या हो जाती है तो प्रथम दृष्टया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, रविन्द्र कुमार सचिव, मन्नान अख्तर, विशेष सचिव, सीएमओ औरैया डॉ अर्चना श्रीवास्तव, डीएम औरैया प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, औरैया डीसीपीएम अजय पाण्डेय और नामजद भाजपा कार्यकर्ता जिम्मेदार होंगे।
गौरतलब है कि पिछले माह ही महामंत्री डॉ आर के सैनी ने औरैया जनपद में घटिया पोछे का कपड़ा खरीदने का मामला उठाया था और समय समय पर पीएमएस एसोसिएशन यूपी के सरकारी डॉक्टर्स के उत्पीड़न के मुद्दे उठाती रहती है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button