उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में कक्षा 8 तक के सरकारी स्कूल सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगे

लखनऊ: प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के संचालन का समय बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमाने तरीके से नहीं बदल सकते हैं. बीएसए को बीते वर्ष जारी दिसंबर में अवकाश तालिका का ध्यान रखना होगा. ये चेतावनी बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को जारी की है. निदेशक की ओर से चेतावनी भरा आदेश जारी होते ही कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी बैकफुट पर भी आ गये. कई जिलों के बीएसए ने मंगलवार को आनन-फानन में दोबारा से स्कूल का समय बदले जाने का आदेश भी जारी कर दिया है. ज्ञात हो कि प्रदेश में पद है भीषण गर्मी को देखते हुए वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बेसिक से अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया था.

निदेशक ने अपने आदेश में कहा कि दिसंबर 2023 में सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक एक अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक प्रात: 8 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यालय का संचालन किया जाएगा.

वहीं 1 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्यालय का संचालन होगा. लेकिन कई जिलो में पाया गया कि बीएसए की ओर से विद्यालय समय मे परिवर्तन किया जा रहा है जो नियम के मुताबिक गलत है.

अब प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे स्कूल

राजधानी सहित प्रदेश भर में अब सभी सरकारी कक्षा 1 से 8 तक विद्यालय प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे. निदेशक ने कहा कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाये. हालांकि निदेशक ने अपने आदेश में ये भी कहा कि अपरिहार्य स्थिति में प्रकरण का संज्ञान में लाते हुए दिये गये निर्देशों का ध्यान रखते हुए कार्यवाही की जायेगी.

यहां बदला गया था समय

बीएसए बाराबंकी, बनारस, सहित करीब आधा दर्जन जिलों में गर्मी का हवाला देते हुए विद्यालय संचालन का समय बदल दिया गया था. बीएसए स्तर पर लिए गये निर्णय के मुताबिक प्रात: 7:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे व कहीं-कहीं 1 बजे तक विद्यालय का संचालन का समय कर दिया गया था. निदेशक को जब इस बात की जानकारी हुई तो चेतावनी जारी की गई. जिसके बाद अब स्कूलों का समय कैलेंडर के मुताबिक कर दिया गया है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button