उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य

हिंडन एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाओं की हुई शानदार शुरूआत

  • विमानन कंपनी इंडिगो ने गोवा, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की
  • इस पहल से हिंडन एयरपोर्ट अब कुल 16 शहरों से जुड़ गया

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से रविवार 20 जुलाई से देश के प्रमुख शहरों के लिए बहुप्रतीक्षित हवाई सेवाओं की शुरूआत भव्य समारोह के साथ की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर बेंगलुरु, कोलकाता, वाराणसी, गोवा, पटना, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद और मुंबई के लिए उड़ानों को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किन्जारापु, गाजियाबाद के लोकसभा सांसद अतुल गर्ग, और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर कई गणमान्य अतिथि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें डीजीसीए के महानिदेशक फैज अहमद किदवई (आईएएस), एएआई के अध्यक्ष विपिन कुमार (आईएएस), जिलाधिकारी गाजियाबाद दीपक मीणा, पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गोड़, हिंडन एयरपोर्ट के प्रबंध निदेशक उमेश यादव सहित अनेक महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल रहे।

इस ऐतिहासिक पहल में सलाहकार समिति के सदस्य संजीव गुप्ता, पप्पू पहलवान, संजीव मित्तल, पवन रेडी और सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले) की भी प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त नवीन गर्ग, संदीप पाल, महिम गुप्ता, अंकुर गोयल, मनीष पण्डित और पंकज कोहली सहित अनेक स्थानीय प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता इस विशेष अवसर के साक्षी बने।

इस नई सुविधा के शुभारंभ से न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश के बड़े महानगरों से जोड़ा गया है, बल्कि व्यापार, पर्यटन और निवेश की संभावनाओं को भी मजबूती मिली है। अब गाजियाबाद व आस-पास के नागरिक सीधे हवाई यात्रा के माध्यम से इन शहरों तक त्वरित और सुविधाजनक रूप से पहुँच सकेंगे। हिंडन एयरपोर्ट अब उड़ान योजना के तहत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का एक सशक्त केंद्र बनकर उड़ान भरने को तैयार है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button