आगराउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

Lucknow- Agra Expressway पर भीषण हादसा: कामधेनु स्‍टील के मालिक समेत दो की मौत

आगरा। लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस वे पर आज शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में  कामधेनु स्‍टील के मालिक नवीन सिंघल समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लखनऊ से बागेश्‍वर धाम जा रहे थे नवीन सिंघल, इसी दौरान उनकी फॉर्चूनर कार एक कंटेनर से भीड़ गई जिसमें उनकी और लोहा व्यापारी अनिल गोयल की मौत हो गई। हादसा थाना फतेहाबाद इलाके के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 8:00 बजे किलोमीटर-21 प्लाजा के पास हुआ।

थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया फॉर्च्यूनर कार विपरीत दिशा से आगे की तरफ जा रही थी। फॉर्च्यूनर की टक्कर से कंटेनर पलट गया। कंटेनर चालक मौके से भाग निकला। फॉर्च्यूनर में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए।  घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पुलिस ने बताया मृतक कामधेनु स्टील धौलपुर के मालिक नवीन सिंघल और लोहा व्यापारी अनिल गोयल हैं। वे दोनों अपने मित्र अंशुल मित्तल और श्रीनिवास  के साथ बागेश्वर धाम जा रहे थे। फॉर्च्यूनर कार को श्रीनिवास ड्राइव कर रहे थे। इनके सीने में चोट आई है। अनिल गोयल को उपचार के लिए ले जाते समय उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button