उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण आग, होजरी गोदाम जलकर खाक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक होजरी गोदाम में अचानक लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि गोदाम धू-धूकर जलने लगा और आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर तुरंत छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर आसपास के भवनों को खाली कराया गया और पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर यातायात रोक दिया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही ।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button