उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली: रंजिश में युवक को घेरकर मारी गोली, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

सतांव/रायबरेली। पुरानी रंजिश में रात को घर जा रहे युवक को चार लोगों ने घेरकर गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। घटना के बाद हमला करने वाले भाग गए। उधर गोली लगने से घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घायल की मां ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

मामला गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरा गांव का है। जहां अपने साथी को घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक दुर्गेश उर्फ कल्लू (22 वर्ष)  निवासी गांव  बरउआ को असलहों से लैस चार लोगों ने टिकरा बाजार के पास रोक लिया, और उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगने से घायल दुर्गेश लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

गोली की आवाज व घायल की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लेकिन जब तक चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची ।पुलिस ने घायल दुर्गेश को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल दुर्गेश की मां बबली ने   गांव के अनुज यादव, रामबरन यादव, देवेंद्र यादव व एक अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घायल की मां की तहरीर पर सभी नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button