उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर हिंसा मामले में सपा का कनेक्शन आया सामने, नगर सचिव रह चुका है नामजद निजाम कुरैशी

कानपुर। कानपुर हिंसा मामले में आरोपी निजाम कुरैशी सपा से भी जुड़ा हुआ है। पूर्व में वह नगर सचिव भी रह चुका है और सपा के वर्तमान तीनों विधायकों के साथ उसकी फोटो भी है। बाजार बंदी कर हिंसा भड़काने में उसने अपनी संस्था के जरिये बढ़-चढ़कर भाग लिया था। बेकनगंज में हुए बवाल को लेकर पुलिस ने अब तक 36 लोगों को नामजद किया है। इनमें मुख्य आरोपी मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैंस एसोसिएशन का प्रमुख हयात जफर हाशमी है। इसके अलावा 35 अन्य में ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैशी एक्शन कमेटी का निजाम कुरैशी है।

इसने अपनी संस्था के जरिये तीन जून को बाजार बंद करने का आह्वान किया था। बाजार बंदी को लेकर प्रचार प्रसार भी किया था। निजाम कुरैशी को लेकर अब नया मोड़ सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि वह सपा से भी जुड़ा हुआ है। सपा में पूर्व में नगर सचिव भी रह चुका है। उसकी फोटो वर्तमान सपा के तीनों विधायकों क्रमश: इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेई और हसन रुमी के साथ सामने आईं हैं। मुख्य आरोपी के साथ भी निजाम की कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। पुलिस इस दिशा में भी जांच करने में जुट गई है।

पीएफआई कनेक्शन

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने बताया कि मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के यहां से अहम दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों में कुछ दस्तावेज पीएफआई से जुड़े हैं। बताया कि आरोपी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर से छेड़छाड़ की गई है। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम खंगालने पर भी साक्ष्य मिले हैं। कहा कि साक्ष्य मिटाने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। पत्थरबाजों को चिन्हित किया जा रहा है और जल्द ही उनके पोस्टर जारी कर दिये जाएंगे।

पांच और गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त ने बताया कि हिंसा मामले में रविवार को पांच और आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बराबर दबिश दे रही हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button