उत्तर प्रदेशलखनऊ

आजम खान की बहन और वकील समेत कई करीबियों के ठिकानों पर IT की रेड, मिले अहम दस्तावेज

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान व उनके करीबियों के ठिकानों पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की. यह छापेमारी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर हुई है. इनकम टैक्स विभाग की एक दर्जन टीम ने रामपुर, लखनऊ, सीतापुर, सहारनपुर,गाजियाबाद, सहारनपुर में छापेमारी की है. लखनऊ में भी इनकम टैक्स की टीम आजम की बहन के घर पहुंची, हालांकि मकान बंद होने की वजह से टीम बैरंग लौट आई. वहीं, आजम के वकील मुस्ताक अहमद सिद्दकी के घर पर भी छापेमारी की गई.

बुधवार सुबह इनकम टैक्स की 12 से अधिक टीमें रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर और लखनऊ में आजम खान और उनके करीबियों के ठिकानों पर पहुंच गईं. टीम ने ठिकानों पर सभी जरूरी दस्तावेज खंगाले. इनकम टैक्स की टीम आजम खान की बहन के लखनऊ में वजीरगंज स्थिति घर पर पहुंची. हालांकि इस घर को नगर निगम खाली करवा चुका है लिहाजा इनकम टैक्स की टीम वापस लौट गई. इसके अलावा आजम खान के वकील मुस्ताक अहमद सिद्दकी के घर पर भी आईटी की टीम पहुंची. छापेमारी के दौरान टीम ने वकील के घर से लैपटॉप, हार्ड डिस्क और कुछ जरूरी दस्तावेज बरामद किए है, जिन्हे अपने साथ ले गई.

दरअसल, यह छापेमारी आजम खान के ट्रस्ट अल जौहर ट्रस्ट को लेकर को गई थी. अली जौहर ट्रस्ट अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी को संचालित करता है जिसके अध्यक्ष आजम खान और उसकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा सचिव हैं. इसी ट्रस्ट के तत्वावधान में रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी संचालित होती है. आईटी की जांच में सामने आया था कि आजम खान ने ट्रस्ट की आड़ में काफी झोल किया है. इसके अलावा यूपी कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल के पदाधिकारी और आजम के करीबी रहे फैसल खान ने वर्ष 2016 को तत्कालीन वित्तमंत्री अरुण जेटली से भी आजम खान की शिकायत की थी. फैसल ने आरोप लगाया था कि आजम खान जिला सहकारी बैंक से गलत तरीके से करेंसी एक्सचेंज करवाई थी. इसके अलावा जौहर ट्रस्ट में आय से अधिक चंदा दिया गया था.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button