उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

जनता दर्शन बना जन संवाद का सशक्त माध्यम : केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने लखनऊ कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, वृद्धजन व युवा उपस्थित रहे। लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, पुलिस कार्यवाही, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी जनसमस्या के समाधान में शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता दर्शन सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम है, जिससे जमीनी हकीकत सामने आती है। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंदों व पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए और किसी भी पीड़ित को निराश नहीं लौटना चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “हर व्यक्ति को न्याय दिलाना सरकार की प्रतिबद्धता और प्राथमिकता है। समस्याओं का त्वरित व संतोषजनक समाधान अधिकारियों की जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए।”

उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि विवाद व अवैध कब्जों के मामलों को संवेदनशीलता और गंभीरता से निपटाया जाए, और जहां आवश्यक हो, वहां कठोर कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में करीब तीन दर्जन से अधिक जिलों से लोग पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री ने इटावा, फतेहपुर, बलिया, शाहजहांपुर, कासगंज, औरैया, बांदा, जालौन व लखीमपुर के अधिकारियों से सीधे दूरभाष पर बात कर मौके पर निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा और किसी को भी बार-बार भटकना नहीं पड़ेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button