उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

‘चारे’ से शुरू होकर ‘जमीन’ पर आकर अटक गई लालू प्रसाद की राजनीतिक यात्रा, राजद प्रमुख पर केशव मौर्य का पलटवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा कि उनकी राजनीतिक यात्रा ‘चारे’ से शुरू होकर ‘जमीन’ पर आकर अटक गई है।दरअसल, राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार यात्रा को लेकर गंभीर टिप्पणी की थी।इसके कुछ घंटे बाद केशव मौर्य ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए “एक्स” पर पोस्ट किया, “राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक यात्रा ‘चारे’ से शुरू होकर ‘जमीन’ पर आकर अटक गई है।”

लालू यादव ने “एक्स” लिखा था, “झूठ बोलने आज बिहार आ रहे है प्रधानमंत्री मोदी। क्या आप झूठ सुनना पसंद करेंगे?’’ इसी पोस्ट में यादव ने मोदी का चित्र लगा एक पोस्टर भी साझा किया जिसमें लिखा है “गुरुत्वाकर्षण बल व्यक्ति को जमीन की ओर खींचता है, चुनावाकर्षण बल व्यक्ति को बिहार की ओर खींचता हैं।”

केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज दरभंगा, मालदा टाउन, राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) और बापूधाम मोतिहारी से लखनऊ (गोमती नगर), नई दिल्ली एवं आनंद विहार टर्मिनल तक नई अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत पूर्वी भारत की प्रगति और रेल क्षेत्र के आधुनिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

उन्होंने लिखा ,“यह रेल सेवा न केवल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ने में सहायक होगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और पर्यटन की संभावनाओं को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। इस सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कोटिशः आभार।”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button