उत्तर प्रदेशलखनऊ

LDA ने इकाना स्टेडियम के पीछे अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर, बिल्डर के कब्जे से 200 करोड़ की जमीन कराई खाली

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में बुधवार को अभियान चलाकर शहीद पथ से सटी लगभग 35,000 वर्गमीटर जमीन से लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध कब्जा हटाया. प्राधिकरण ने इस भूमि पर 2000-01 में अधिग्रहण किया था, जिस पर बीते कई सालो से कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था.

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर अभियंत्रण और अर्जन (अधिग्रहण) विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया. इस दौरान बाउन्ड्रीवाॅल, गार्ड रूम समेत अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिये गये. मौके पर प्राधिकरण के स्वामित्व का बोर्ड स्थापित कर दिया गया. खाली करायी गयी भूमि की वर्तमान कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक है.

उपाध्यक्ष डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण ने वर्ष 2000-2001 में अमर शहीद पथ गोमती नगर विस्तार योजना के अंतर्गत ग्राम-अरदौनामऊ की भूमि का अधिग्रहण किया था. इसमें से पुलिस मुख्यालय, शहीद पथ के पास एनडीआरएफ को आवंटित भूमि और अर्द्ध निर्मित बंधे के मध्य स्थित लगभग 35,000 वर्गमीटर भूमि को खसरा संख्या-315 बताकर अन्टलिया आर्गेनिक्स प्रालि के निदेशक और अन्य लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था.

रजस्व विभाग और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने जमीन का सर्वे कराया. जिसमें स्पष्ट हो गया कि विपक्षियों ने जिस भूमि को खसरा संख्या-315 बताया है, वह भूमि खसरा संख्या-261पी, 260पी, 259पी, 238पी, 239पी, 243पी, 244पी, 290पी, 291पी, 292पी, 295पी, 296पी और 324पी ग्राम-अरदौनामऊ की है, जोकि प्राधिकरण की अर्जित भूमि है. वहीं, भूमि खसरा संख्या-315 का आंशिक भाग बंधे और शेष भाग गोमती नदी में समाहित है.

इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जांच में वस्तुस्थिति स्पष्ट हो जाने पर प्राधिकरण ने अवैध कब्जेदारों को जमीन खाली करने के सम्बंध में नोटिस भेजा था. जिस पर उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस पर अभियान चलाकर जमीन खाली कराने के आदेश दिये गये थे. बुधवार को अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में नजूल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, जोनल अधिकारी शशिभूषण पाठक और अधिशासी अभियंता अजीत कुमार द्वारा स्थल पर कार्रवाई सुनिश्चित करायी गयी. इस दौरान एलडीए की टीम ने स्थल पर निर्मित बाउन्ड्रीवाॅल समेत अन्य निर्माणों को ध्वस्त करके कब्जा खाली करा लिया.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button