अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

सदियों के संघर्ष के बाद घर लौटेंगे भगवान राम घर: भाजपा प्रमुख नड्‌डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को एक ‘‘ऐतिहासिक दिन’’ करार देते हुए शनिवार को कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों को भी, चाहे वे कहीं से भी हों, इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 7 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे तथा इसका डिजिटल माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

दिल्ली से डिजिटल माध्यम से प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। भाजपा ने ‘‘एनआरआई फॉर नमो अगेन’’ अभियान फिर से शुरू कर दिया है।

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं विनम्रतापूर्वक आप सभी से लोकतंत्र के इस सबसे बड़े त्योहार में भाग लेने और योगदान देने की अपील करता हूं।

नड्डा ने कहा कि हम 22 जनवरी को सर्वाधिक प्रतीक्षित क्षण के गवाह बनने जा रहे हैं। हमारे भगवान राम सदियों के संघर्षों के बाद घर लौटेंगे। सत्य और धर्म की जीत हुई है।

भाजपा प्रमुख ने कहा कि मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप दुनिया में जहां भी हों, वहां से इस महत्वपूर्ण उत्सव का हिस्सा बनें। नड्डा ने भारतीय प्रवासी सदस्यों को ‘‘भव्य राम मंदिर की यात्रा’’ के लिए भी आमंत्रित किया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button