उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटे लखनऊवासी

लखनऊ। इस बार का आठवां अन्तर-राष्ट्रीय योग(21जून) दिवस मानवता के लिए योग थीम पर केन्द्रीत है। इसके लिए पूरे लखनऊवासी तैयारियों में जुटे हुए हैं। रोजाना सुबह पार्को में योगाभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ पचास लाख लोगों को अमृत योग सप्ताह से जोड़ने के केन्द्र की योजना में लखनऊ भी अपनी सहभागिता करेगा। लखनऊ का जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, सरकारी विभागों के कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से समूह बनाकर सुबह के वक्त स्थानीय पार्को में योग का अभ्यास शुरू हो गया है।

स्थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जायेगा। जिससे पार्को में बड़ी संख्या में अभ्यास करते हुए लोग दिखलायी पड़ें। इसी क्रम में रेलवे, बैंक से जुड़े कर्मचारियों को भी योग करने और दूसरों को योग कराने के लिए बैठकें हुई हैं। योग दिवस को विशेष बनाने के लिए बैंकों के आस-पास सुंदर होर्डिंग लगाये जाने पर भी विचार विमर्श हो रहा है। योग दिवस पर केडी सिंह स्टेडियम, दिलकुंशा स्थित एनसीसी निदेशालय, कृषि वैज्ञानिक शोध संस्थान में योग कार्यक्रम की तैयारी करायी जा रही है। जिसमें प्रदेश के बड़े अधिकारियों, वैज्ञानिकों, आला हस्तियों को योग के कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button