उत्तर प्रदेशराज्यहरदोई

‘मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी मानसी और हर्षित…’, इतना कहकर फांसी के फंदे पर झूला पति-VIDEO

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ‘पति-पत्नी और वो’ के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने से पहले मृतक पति सुमित कश्यप ने एक वीडियो भी बनाया है। ये वीडियो मृतक के परिजनों ने पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इन दो लोगों को ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार

सुमित कश्यप ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर अपनी पत्नी और प्रेमी के ऊपर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस वीडियो में वह साफ कह रहा है, ‘मेरी मौत की जिम्मेदार मानसी कश्यप और हर्षित सोनी हैं। इन दो लोगों के अलावा तीसरी और कोई नहीं है।’

3 साल पहले हुई थी शादी

मृतक के परिजनों ने सुमित का यह वीडियो पुलिस को सौंपा है। इसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने में जुट गई है। दरअसल, कोतवाली शहर के रहने वाले सुमित कश्यप की शादी 3 साल पहले मानसी कश्यप से हुई थी।

हर्षित के साथ मानसी का चल रहा था प्रेम-प्रसंग

भाई अमित कश्यप ने पुलिस को बताया की भाई और उसकी पत्नी की आए दिन झगड़ा हुआ करता था। भाई की पत्नी मानसी कश्यप का प्रेम संबंध एक युवक हर्षित सोनी से चल रहा था। इसके चलते सुमित कश्यप बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में रहता था।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सुमित कश्यप ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी मानसी कश्यप और उसके प्रेमी हर्षित सोनी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। हरदोई सिटी सीओ अंकित मिश्रा ने कहा कि मृतक पति का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के एंगल में जांच शुरू कर दी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button