उत्तर प्रदेशलखनऊ

महापौर ने झण्डे वाले पार्क में फहराया 108 फीट ऊँचा तिरंगा

लखनऊ। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने अगस्त क्रांति दिवस पर मंगलवार को अमीनाबाद स्थित झण्डा वाले पार्क में 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।

इस दौरान महापौर ने उपस्थित पार्षदों और समाजसेवियों को अपने वार्डाे और क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने की अपील कीं। इस मौके पर उन्होंने सभी को जागरूक करने के लिए भी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने की शपथ दिलाई।

संयुक्ता भाटिया ने लखनऊवासियों से प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने के लिए अपील करते हुए कहा कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरा करने के सब लोग स्वेच्छा से आगे आएं। इस अभियान को पूरा करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

महापौर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होना, हम सब के लिए गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान की बात है। यह समय हमारे वीरों और स्वतंत्रता संग्राम के उन सेनानियों को याद करने का है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, परन्तु उनका जिक्र इतिहास के पन्नो में नाममात्र आकर छिप गया। भारत आज दुनिया में एक सशक्त भारत बनकर उभरा है।

महापौर ने कहाकि हर घर तिरंगा अभियान में हर व्यक्ति को प्रतिभाग करना चाहिए। यह अभियान किसी राजनीतिक दल का नहीं, अपितु हर राष्ट्रभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। हमें हर घर तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं, उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।

अगस्त क्रांति के मौके पर मैं यह घोषणा करती हूँ कि ऐसे वीरो और सेनानियों के बलिदान को नगर निगम हमेशा के लिए जीवंत रखने का कार्य करेगा, जिनको इतिहास की किताबों ने उचित सम्मान नहीं दिया। आगामी कार्यकारिणी समिति की बैठक में ऐसे स्वतंत्रता के ऐसे सिपाही जिनके बलिदान को सम्मान नहीं मिल पाया, उनके नाम पर हम मार्गों और चौराहा का नामकरण करेंगे।

इस मौके पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, मध्य विधानसभा के उपविजेता रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, कमलेश सिंह, विमल तिवारी, सुधीर राजपाल, पूर्व विधानपरिषद सदस्य विंध्यवासिनी कुमार, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, दिलीप श्रीवास्तव, रुपाली गुप्ता, मिथलेश चौहान, राकेश यादव, मुख्य अभियंता महेश वर्मा सहित अन्य प्रमुख जन मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button