उत्तर प्रदेशबहराइच

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के बहन के अंतिम अरदास में पहुंचे राज्यमंत्री

  • राज्यमंत्री बोले ऐसी घटनाएं निन्दनीय, यूपी सरकार पीड़ित परिवार के साथ

बहराइच। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह शम्मी की छोटी बहन सिमरन कौर उर्फ नैंसी की बीती 21 अप्रैल को हत्या कर दिए जाने का आरोप है।मामले को दबाने के लिए देहात कोतवाल लगातार लगे रहे लेकिन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद घटना के 24 घण्टे बाद हत्या का मुकदमा दर्ज करना पड़ा।देहात कोतवाल के रवैये को लेकर सिख समुदाय में आक्रोश का माहौल व्याप्त रहा। पीपल तिराहे पर स्थित गुरुद्वारे में अंतिम अरदास का कार्यक्रम रखा गया जिसमें अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री परविंदर सिंह ने शिरकत की।इस दौरान सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा नेता आनंद गोंड सहित जनपद के सिख समुदाय के लोग जुटे रहे।

अंतिम अरदास में पहुंचे राज्यमंत्री परविंदर सिंह ने शम्मी सरदार व परिवार को ढांढस बांधते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आपके साथ है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है।ऐसी घटनाएं नही होनी चाहिए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सलाहकार निर्मल सिंह ने कहा कि इस जघन्य अपराध को माफ नही किया जा सकता है।उससे बड़ा अपराध इस पर पर्दा डालने देहात कोतवाल ने किया।उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सिख आक्रोशित थे आलमबाग गुरुद्वारे में एक निंदा प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं आगे भविष्य न हो इसके लिए दोनों प्रदेशों के गुरुद्वारों में योजनाबध्द बैठके आवश्यक है।एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी तो इस घटना से काफी भावुक दिखी।परिवारीजनों को देखते ही फफक कर रो पड़ी।सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल ने इस जघन्य अपराध को निन्दनीय बताया। अरदास कार्यक्रम में काठमांडू के पुलिस उपाधीक्षक सरदार शंकर सिंह,सुलह अधिकारी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव,आनंद गोंड,रजनीश राठी, जशनप्रीत सिंह,मलकीत सिंह चीमा,मनदीप सिंह वालिया, भूपेंद्र सिंह, डॉ बलमीत कौर, समप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह बेदी, जगनंदन सिंह, लखबीर सिंह, महेंद्र सिंह, जोरावर सिंह, प्रीतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button