उत्तर प्रदेशजालौनझाँसीबड़ी खबरलखनऊ

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अब गांव भी होंगे स्मार्ट: मुख्यमंत्री योगी

  • जालौन के जिला पंचायत अध्यक्ष और दो ग्राम प्रधान सम्मानित

जालौन/झांसी। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालौन के डकोर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा पहुंचे। वहां उन्होंने पंडित दीनदयाल दयाल पुरस्कार से दो ग्राम प्रधान के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब स्मार्ट सिटी की तर्ज पर गांव भी स्मार्ट बनाए जाएंगे। इस दौरान वित्त आयोग की 682.5 करोड़ की लागत से 39,000 तकनीकी उपकरणों से युक्त ग्राम सचिवालय का लोकार्पण किया। वहीं प्रदेश की 15,759 ग्राम पंचायतों द्वारा वित्त आयोग की धनराशि 306.7 करोड़ की लागत से स्थापित 71, 0000 की एलईडी लाईटों का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत 33.6 करोड़ की लागत से 16 जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर व प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वर्चुअली रूप से शामिल होते हुए सभी को संबोधित किया।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जालौन के उरई मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर डकोर ब्लॉक के ऐरी रामपुरा गांव में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सुबह 11:30 बजे पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर ग्राम सचिवालय रमपुरा का निरीक्षण किया। वहां पर पंचायत सहायक के रूप में तैनात युवती से बातचीत की। उन्होंने जाना कि ग्राम पंचायत से ग्राम वासियों के सारे कार्य सचिवालय से सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत को डिजिटली रूप से जोड़ा जा चुका है। जिससे ग्राम वासियों को अपनी आय,जाति,खतौनी और अन्य कार्यों के लिए मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ती। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने महिला बाल कल्याण विभाग की तरफ से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के कार्यक्रम में हिस्सा किया। इसके बाद 3 बच्चों का अन्नप्राशन और किशोरियों को बाल पोषाहार वितरित करने के बाद किशोरियों से बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम सचिवालय का निरीक्षण करने के बाद एरी रामपुरा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों के साथ जन संवाद करते हुए बताया कि आज बड़े हर्ष के साथ मैं राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत एरी रामपुरा में आया हूं। यहां के प्रधान ओंकार पाल और कुरेपुरा अनार के प्रधान शिव कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय पंचायती राज पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने अपनी ग्राम सभा में पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया और ग्राम वासियों को ग्राम सभा के अंदर सभी राजस्व और पंचायती संबंधित सुविधाओं का लाभ ग्राम सचिवालय से उपलब्ध कराया। आज पूरे प्रदेश में 58000 ग्राम पंचायतें हैं। जालौन की इन 2 ग्राम पंचायतों ने सभी ग्राम पंचायतों के लिए ऐसी मिसाल पेश की है, इनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिससे गांव के विकास और निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को पूरा किया जा सके।

योगी आदित्यनाथ ने जनसंवाद में बताया कि किस प्रकार ग्राम प्रधान ओमकार पाल ने खुली बैठक करते हुए लोगों के सामने विकास की योजनाओं को रखा और सबकी राय लेते हुए उसका क्रियान्वयन किया। जिससे गांव में विकास की धारा बही है। ग्राम पंचायत में सखी महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है, जिससे गांव की महिलाओं को घर बैठे ही बैंक की सुविधाओं को दिलाया जा सके और महिलाएं परेशान न हों। इसी प्रकार सफाई कर्मी पंचायत कर्मी और महिलाएं बढ़-चढ़कर गांव के विकास में अपनी सतत भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एरी रामपुरा गांव में बनी ग्राम सचिवालय के निरीक्षण के दौरान किशोरियों ने बताया यहां पर आठवीं के बाद स्कूल की सुविधा न होने से आगे की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। आज यहां पर सबके सामने मैं वादा कर रहा हूं कि प्राथमिक तौर पर आठवीं तक के स्कूल को हाई स्कूल की मान्यता देने का काम किया जाएगा। जिससे यहां से किशोरियों की पढ़ाई पूरी हो सके और उन्हें हर सुविधा प्रदान हो सके। इसके साथ ही प्राथमिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए हेल्थ पोस्ट ग्रामीण स्तर पर स्थापित करेंगे जो बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरा करने में ग्राम वासियों की मदद करेगी। जिससे किसी भी ग्रामवासी को प्राथमिक उपचार तुरंत मुहैया कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने अपने जनसंवाद में ग्राम पंचायतों को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं मानते हुए पहली सीढ़ी मानी । उन्होंने कहा कि अगर गांव का विकास पहले होगा तो हमारा प्रदेश जल्दी समृद्ध होगा। इस वजह से हम सभी नागरिकों को ग्राम वासियों को यह तय करना है कि अब स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को हमें पूरा करना है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button